7 मार्च 2024 - 10:23
चिली ने दिया इस्राईल को ज़ोर का झटका, एयरोस्पेस फेयर से ज़ायोनी कंपनियों को भगाया

चिली सरकार ने फैसला किया कि 9 से 14 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष मेले (FIDAE) में इस बार इस्राईली कंपनियों की भागीदारी नहीं होगी।


चिली सरकार ने अप्रैल में देश की राजधानी में आयोजित होने वाली लैटिन अमेरिका की मुख्य एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी से ज़ायोनी शासन से जुड़ी कंपनियों को हटाने की घोषणा की है।

बता दें कि अरब देशों के बाद सबसे ज़्यादा बेघर हुए फिलिस्तीनी चिली में ही रहते हैं। चिली सरकार ने इस फैसले की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन इसको ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की ओर से जारी जनसंहार से जोड़ के देखा जा रहा हैं। चिली के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा, “चिली सरकार ने फैसला किया कि 9 से 14 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष मेले (FIDAE) में इस बार इस्राईली कंपनियों की भागीदारी नहीं होगी।

ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना के हमलों के बाद चिली ने इस्राईल का कड़ा विरोध करते हुए इसे ग़ज़्ज़ा के लोगों को समूहिक सजा के समान बताया था। अक्टूबर में चिली के विदेश मंत्रालय ने बयान दिया था, “चिली इन सैन्य अभियानों की कड़ी निंदा करता है और इसे बड़ी चिंता के साथ देखता है। बता दें कि मेक्सिको और चिली इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में इस्राईल के वॉर क्राइम को लेकर जांच का अह्वान करने वाले देशों में शामिल हैं।